फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Big expenses in festive season, youth getting stuck by taking loan from Chinese app

Basti News: त्योहारी सीजन में बड़े खर्च, चाइनीज एप से लोन लेकर फंस रहे युवा

Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Big expenses in festive season, youth getting stuck by taking loan from Chinese app
- ऐप डाउन लोड करते समय कान्टेक्ट, गैलरी आदि की ले लेते हैं अनुमति
विज्ञापन

- बाद में उसी कान्टेक्ट पर अश्लील सामग्री भेजने की देते हैं धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। त्योहारी सीजन में बढ़े खर्च को पूरा करने के लिए कुछ लोग चाइनीज एप से लोन लेकर मुसीबत झेल रहे हैं। एप से मिनटों में मिल रहा छोटा लोन पहले तो लोगों को लुभाता है। ठग उनसे लोन की रकम से ज्यादा रुपये वसूलने के बाद भी उन्हें ब्लैक मेल करते हैं। रिश्तेदारों, परिवार के लोगों को कॉल करके फजीहत कराने की धमकी देते हैं। कई बार कॉन्टेक्ट नंबरों पर अश्लील सामग्री भेजकर बदनाम करने तक की धमकी देते हैं। ऐसे कई मामले साइबर थाने में आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर सैकड़ों लोन एप के विज्ञापन आते रहते हैं। यहां बिना कागजी खानापूर्ति के बड़ा लोन देने का वादा किया जाता है। कई लुभावने वादे किए जाते हैं। एप डाउनलोड करने पर निजी डिटेल का एक्सेस ले लिया जाता है। इनमें लोगों के फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट, मैसेज, लोकेशन, गैलरी आदि की अनुमति शामिल होती है। लुभावने वादों के बाद भी दस हजार रुपये से ज्यादा लोन नहीं दिया जाता है। बाद में लोग मुसीबत में फंसते चले जाते हैं। उन्हें गालियां दी जाती हैं और निजता भंग करने की कोशिश होती है।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी प्राइवेट कर्मचारी ने मजबूरी की स्थिति में किसी की सलाह पर एप डाउनलोड कर लोन ले लिया। बाद में ढाई हजार के बदले साढ़े तीन हजार रुपये चुका भी दिए। इसके बाद उन्हें मैसेज और कॉल आनी शुरू हुई। उनसे कहा कि उनकी भेजी गई राशि नहीं मिली है। स्क्रीनशॉट भेजा, धमकी भरे कॉल और मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया। उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट भेजी गई। कहा गया कि रकम न मिली तो अश्लील वीडियो डालकर बदनाम कर देंगे। मामले में साइबर सेल से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरीखावां निवासी युवक ने ऐसे ही एप से पांच हजार रुपये लोन लिया। इसका काफी हिस्सा जमा भी कर दिया। कुछ ही रकम बाकी थी, लेकिन उनके पास धमकी भरे कॉल आने लगे। अब उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल तमाम लोगों को धमकाया जा रहा है।
----------------
थ्री डॉट्स से परखें एप का डाटा
साइबर थाने के इंस्पेक्टर विकास यादव के मुताबिक किसी भी लोन एप का इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पड़ताल कर लें। आरबीआई की वेबसाइट पर उसका डाटा परख लें। एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) की सूची में जाकर स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके अलावा सभी एप की तरह इनमें भी किनारे पर आ रहे थ्री डॉट (तीन बिंदुओं) पर क्लिक करके इन एप की हिस्ट्री देखी जा सकती है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि एप किस देश का है। चाइनीज हो तो कतई लेनदेन नहीं करना चाहिए। भारतीय एप होने पर लोग अपने विवेक का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे खतरा भारतीय एप होने की स्थिति में भी बना रहता है।


---------------

ये बरतें सावधानी

- सोशल मीडिया पर दिखने वाले लुभावने विज्ञापनों से बचें।
- जरूरत पर स्वदेशी कंपनी से लोन लेने का प्रयास करें।

- किसी लोन के बारे में बैंक जाकर पूरी जानकारी लें।
- किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
- त्योहार पर किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

- फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

- ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
----------------
सावधान रहने की जरूरत
त्योहार पर तरह-तरह के ऑफर व लोन के बहाने साइबर ठग लोगों को लुभाने की कोशिश करते हैं। लोगों को इनसे सावधान रहना चाहिए। किसी को निजी जानकारी न दें। ठगी होते ही तत्काल पुलिस से शिकायत करें।
-आरके भारद्वाज, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed