{"_id":"6283e8a14d56fb14496a47fc","slug":"bhatija-attack-with-nife-chacha-died-basti-news-gkp4372116144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने तैश में आकर घोंप दिया चाकू,चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने तैश में आकर घोंप दिया चाकू,चाचा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजे ने तैश में आकर घोंप
दिया चाकू, चाचा की मौत
कलवारी थाने के गायघाट कस्बे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट में दरवाजे पर आकर अपशब्द कहने के विवाद में मंगलवार रात भतीजे ने अपने चाचा के पेट में चाकू घोंप दिया। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट निवासी अकरम मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे किसी बात को लेकर रियाज अहमद के घर जाकर अपशब्द बोल रहे थे। रियाज अहमद ने ऐसा करने से मना किया। तैश में आकर अकरम का छोटा भाई गयासुद्दीन घर के अंदर से चाकू लेकर आया और रियाज अहमद (32) पुत्र मुंशी रजा के पेट में घोंप दिया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप सिंह, चौकी इंचार्ज गायघाट राम वशिष्ठ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि रियाज अहमद की पत्नी नसीमा खातून गर्भवती हैं। उन्हें एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। रियाज अनाज साफ करने वाला सूप बनाकर बेचता था। थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रियाज की पत्नी नसीमा की तहरीर पर गयासुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।