फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bharat Bandh had mixed effect... protest continued till afternoon

Basti News: भारत बंद का रहा मिला-जुला असर... दोपहर तक हुआ प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Aug 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh had mixed effect... protest continued till afternoon
सपा-बसपा समेत कई राजनैतिक संगठनों ने भारत बंद का किया समर्थन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे के बाद आंदोलनकारी निकले सड़क पर, 12 बजे तक हुआ प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आरक्षण में उपवर्गीकरण के विरोध में भारत बंद के एलान का मिला जुला असर देखने को मिला। सपा-बसपा, भीम आर्मी समेत विभिन्न विपक्षी राजनैतिक संगठनों ने भारत बंद को समर्थन दिया। सुबह नौ बजे के बाद आंदोलनकारी बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए। लोग नारेबाजी करते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर 12 बजे तक घूमते रहे। तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शक कारियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। इस दौरान अस्पताल चौराहा, कंपनीबाग, शास्त्री चौक पर जाम लग गया। जिससे पार पाने में यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही।
भारत बंद के एलान के बाद भी चाय- पान एवं अन्य प्रतिष्ठान खुले रहे। आंदोलनकारियों के पहुंचने पर दुकानदार कुछ देर के लिए शटर गिरा देते रहे। उनके आगे बढ़ने पर दुकानें खुल जाती रही। गांधीनगर में बुधवार बंदी का दिन होने के नाते अधिकांश दुकानें बंद रही। कुछ ही दुकान खुली नजर आई। आंदोलन के दौरान पुलिस की सख्ती की वजह से कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
विज्ञापन

भारत बंद के आह्वान पर बसपाई भी अच्छी तादाद में सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम ने आंदोलन की अगुवाई की। शहर के कटेश्वर पार्क परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल से जुलूस निकाल कर दुकानें बंद कराई गई। इसके बाद बसपा का जुलूस डीएम कार्यालय पहुंचा। यहां राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। बसपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव आरक्षण विरोधी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी-एसटी के आरक्षण को खत्म करने के लिए सरकारी नौकरियों को कांट्रैक्ट के माध्यम से कराया जा रहा है। सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेंचकर इस वर्ग को आरक्षण से वंचित कर दिया गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री संजय धूसिया, राम सूरत चौधरी, बसपा मंडल प्रभारी कल्पनाथ बाबू, ओम प्रकाश गौतम, अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
एससी-एसटी समाज के तिलकराम गौतम, कमलेश सचान, महेंद्र कुमार आदि की अगुवाई में भी विरोध जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों के हाथों में आरक्षण कोई भीख नहीं, यह पूना पैक्ट का वादा है और क्रीमीलेयर बंद करो जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लहरा रही थी। बाद में डीएम कार्यालय पहुंचकर लोगों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। शशिकांत, उदयभान, शिवराम कनौजिया आदि शामिल रहे।

...
सपाइयों ने किया भारतबंद का समर्थन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव की अगुवाई में भारत बंद का समर्थन किया गया। पार्टी नेता और कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में निकले। गांधीनगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा आदि स्थानों पर पहुंचकर सपाइयों ने लोगों से दुकान और प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। बाद में एडीएम को प्रधानमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सांसद राम प्रसाद चौधरी, विधायक राजेंद्र चौधरी, कविंद्र चौधरी अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed