फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhanpur team Defited Mishroliya

भानपुर की टीम ने मिश्रौलिया को 23 रनों से हराया

Wed, 09 Feb 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bhanpur team Defited Mishroliya
भानपुर की टीम ने मिश्रौलिया को 23 रन से पराजित किया
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती )। तहसील क्षेत्र के उकड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन भानपुर और मिश्रौलिया के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें भानपुर की टीम ने मिश्रौलिया को 23 रनों से पराजित कर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा।
बच्चों की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन भानपुर की टीम ने आठ ओवर में 85 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में उतरी मिश्रौलिया की टीम मात्र 62 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जिससे भानपुर ने 23 रनों से यह मैच जीत लिया। भानपुर टीम के गौरव पाठक सर्वाधिक 51 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य नितेश शर्मा व व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर भागवंत गुप्ता, दीप प्रकाश गौड़, अंकुर पाठक, अवधेश यादव, शाहरूख खान, दिनेश पाठक, पंकज पाठक, प्रमोद प्रजापति, उमेश पाठक, आशुतोष शुक्ल, बाबूराम चौरसिया, अखिलेश पांडेय बंटू, अतुल पाठक, विशाल पाठक, विनय पाठक, अमर पाठक, विश्वास पांडेय, विपिन कुमार, अभी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed