फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bhakiu protested 1

भाकियू ने पंचायत लगा उठाई जांच की मांग

Wed, 25 Oct 2017 11:46 PM IST
basti
basti Updated Wed, 25 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protested 1
बैठक - फोटो : amar ujala
हर्रैया। 
विज्ञापन

बुधवार को जन समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसील परिसर में पंचायत आयोजित कर प्रशासनिक कार्य प्रणाली की आलोचना की। नि:शुल्क बोरिंग योजना में घटिया पाइपों की आपूर्ति और राशन कार्डो के सत्यापन तथा फीडिंग में गरीबों के साथ हो रहे भेदभाव का विरोध करते हुए जांच की मांग की। तहसीलदार नवीन कुमार, विकास व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच कई बार नोकझोंक की स्थिति बनी। पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप शीघ्र निस्तारण की मांग की। 

बुधवार को भाकियू के तहसील अध्यक्ष हरी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में जन समस्याओं को लेकर पदाधिकारी मुखर रहे। कहा कि प्रशासनिक अमले की बेरुखी से लोगों की समस्याए बढ़ती जा रही हैं और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। जिला उपाध्यक्ष बंधु चौधरी ने सभी विकास खंडों में निशुल्क बोरिंग योजना में आपूर्ति किए जाने वाले पाइपों की गुणवत्ता की जांच की मांग की। प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही वसूली और अपात्रों को आवास आवंटन में हो रही धांधली पर प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप लगाया। तहसीलदार के साथ हुई वार्ता में सभी मामले विकास और पूर्ति विभाग के जिम्मे होने के चलते बात नहीं बनी तो कप्तानगंज, गौर व विक्रमजोत के बीडीओ व पूर्ति निरीक्षक को बुलाकर बातचीत शुरू हुई। वार्ता में कई बार भाकियू कार्यकर्ता उत्तेजित हुए और अधिकारियों से नोकझोंक हुई। राशन कार्डों की फीडिंग में पारदर्शिता बरतने, शिविर लगाकर विधवा, विकलांग पेंशन बनाने सहित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। इस मौके पर सुरेश चंद्र चौधरी, द्वारिका प्रसाद, सीताराम राम धीरज पटेल, विक्रम सिंह, रामचंद्र सिंह, उर्मिला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed