{"_id":"63d41afe4749191eed2e8488","slug":"bhakiu-lok-shakti-held-chaupal-basti-news-gkp465620933-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाकियू लोक शक्ति गुट ने तहसील में लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाकियू लोक शक्ति गुट ने तहसील में लगाई पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू लोक शक्ति गुट ने तहसील में लगाई पंचायत
तहसील न्यायालय मे लंबित दाखिल खारिज, बंटवारा और पैमाइश निस्तारण की उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू लोक शक्ति गुट ने शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील परिसर में पंचायत लगाई। पंचायत के पश्चात किसानों ने एसडीएम को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार सत्येंद्र सिंह को दिया।
ज्ञापन में किसानों ने एसडीएम से मांग की है कि तहसील न्यायालय में लंबित दाखिल खारिज, पैमाइश, बंटवारा आदि के मामलों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए, जंगली जानवर और जंगली सुअरों के आतंक से किसानों को हो रही परेशानी से निजात दिलाई जाए, गांव में बने गोशालाओं के गेट खोलकर पशुओं को बाहर करने वाले प्रधानों पर सख्ती बरती जाए, प्रधानमंत्री सड़क योजना से उकड़ा से कटया शंकरपुर होते हुए पिरैलानहरिया तक निर्मित सड़क की पटरी शीघ्र पूरा कराई जाए।
इस मौके पर अयोध्या नाथ तिवारी, बरकत अली, रामहित, जुगुन, राजमती, अमरीका, राजबली, सुरेश, राम फेर आदि मौजूद रहे।