फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Beta-Bahoo will be aware about Family planning

सास-बेटा और बहू को बताएंगे परिवार नियोजन के फायदे

Mon, 27 Jun 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Beta-Bahoo will be aware about Family planning
सास-बेटा और बहू को बताएंगे परिवार नियोजन के फायदे
विज्ञापन

बस्ती। एक ही जगह पर इकट्ठा होकर सास-बेटा और बहू परिवार नियोजन के कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। विभिन्न खेल व प्रतियोगिता के जरिए उन्हें छोटे परिवार के फायदे बताए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए जिले भर में 2156 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 50 कार्यक्रम व शेष ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होंगे। एएनएम की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन होगा। अक्सर यह देखा गया है कि परिवार के निर्णयों में पुरुष की सहमति को सर्वोपरि समझा जाता है। इसलिए इस बार इस बात पर विशेष जोर है कि सम्मेलन में बेटे की भी भागीदारी सुनिश्चित हो। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सास और बहू के बीच समन्वय व संवाद के जरिए उनके अनुभव को साझा करवाना है। इससे प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति बनी हुई अवधारणा, व्यवहार व विश्वास में बदलाव लाया जा सकेगा।
विज्ञापन

एसीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में परिवार नियोजन के अस्थायी व स्थायी साधन, प्रसव पश्चात के साधन, दो बच्चों के बीच अंतराल व सुरक्षित गर्भसमापन पश्चात परिवार नियोजन के साधन की जानकारी दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गुब्बारा से खेलकर सीखेंगे छोटे परिवार का महत्व
सम्मेलन में गुब्बारे के खेल का आयोजन किया जाएगा। इसमें चार परिवार प्रतिभाग करेंगे। हर परिवार को अलग-अलग संख्या में एक, दो, तीन तथा पांच गुब्बारे दिए जाएंगे। खेल-खेल में छोटे परिवार के फायदे के बारे में जानकारी देंगे। कार्यक्रम में परिवार नियोजन के उपलब्ध साधनों व उसके फायदे के बारे में भी बताया जाएगा।

---
इन्हें किया जाना है आमंत्रित
- एक साल के अंदर के नवविवाहित दंपती।
- एक साल के अंदर की उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं।
- ऐसे दंपती जिन्होंने परिवार नियोजन का कोई साधन नहीं अपनाया है।
- ऐसे दंपती जिनके तीन या तीन से अधिक संतान हैं।
---
आदर्श दंपती बनेंगे नजीर
परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए आदर्श दंपति नजीर बनेंगे। ऐसे दंपति जिनके यहां विवाह के दो वर्ष बाद बच्चा पैदा हुआ हो, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर हो या दो बच्चे के बाद दंपति में से किसी एक ने नसबंदी करा ली हो। ऐसे दंपति को मुख्य रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। यह लोग अपना अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा जिसने परिवार नियोजन का कोई भी साधन नहीं अपनाया है, उन्हें भी अपना अनुभव साझा करने को कहा जाएगा। बॉस्केट ऑफ च्वॉयस का काउंटर लगाया जाएगा। इसी के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को उपहार दिया जाएगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed