फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bengali hospital raided

स्वास्थ्य विभाग की टीम का बंगाली अस्पताल पर छापा

Fri, 25 Oct 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bengali hospital raided
स्वास्थ्य विभाग की टीम का बंगाली अस्पताल पर छापा
विज्ञापन

बस्ती। स्वास्थ्य को लेकर सरकार गंभीर है। इसके चलते शहर से लेकर गांव तक फैले कथित नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग को नजर रखने के निर्देश हैं। इसकी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। शुक्रवार को टीम ने दक्षिण दरवाजा के तिवारी टोला स्थित बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। यहां दो अलग-अलग कमरों में दो कथित डॉक्टर मिले। एक मरीज की जांच-पड़ताल करते पाया गया तो दूसरा मरीज के ऑपरेशन की तैयारी कर रहा था। मौके पर टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में जांच अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

डॉ. सीएल कन्नौजिया के नेतृत्व में टीम ने बंगाली अस्पताल पर छापा मारा। यहां पश्चिम बंगाल के जिला नदिया ग्राम बगुला निवासी स्वप्न लश्कर एवं यहीं के ह्दय विश्वास मरीज देखते हुए पाए गए। हृदय विश्वास तो एक मरीज के ऑपरेशन की भी तैयारी कर रहे थे। टीम ने वहां पहुंच कर कथित डॉक्टर से डिग्री मांगी, जिसे दिखा पाने में दोनों असफल रहे। जांच के बाद टीम ने वहां मौजूद ब्लडप्रेशर मशीन व अन्य अभिलेख को कब्जे में लेकर मौके पर हिरासत में लिए गए दोनंो को पुलिस के हवाले कर दिया। डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि कार्रवाई की गई है। दोनों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed