{"_id":"6410b02adb195a215c073536","slug":"beema-policy-componcetion-basti-news-c-7-1-85285-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुर्घटना बीमा योजना के तहत मछुआरों को मिलेगा पांच लाख का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुर्घटना बीमा योजना के तहत मछुआरों को मिलेगा पांच लाख का बीमा
विज्ञापन
सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अधिकारियों के साथ किया बैठक।
फोटो-
- सरकार ने की है मछुआरा कल्याण कोष की स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश सरकार ने मछुआरा कल्याण कोष की स्थापना कर 25 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इससे मछुआरा समुदाय के लिए शिक्षा, कौशल विकास, सामुदायिक भवन, बरात घर आदि की व्यवस्था की जाएगी। दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रत्येक मछुआरे को पांच लाख रुपये का बीमा किया जाएगा।
उक्त बातें मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में कही। वे मत्स्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अनुदान दिलाया जाए। प्रदेश में इस बार 85 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका परीक्षण कर लॉटरी के आधार पर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार मछुआरा समुदाय के लोगों को मकान, गंभीर बीमारी में इलाज के लिए भी रुपये मुहैया कराएगी। मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिलाएं। योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं।
विज्ञापन
इस मौके पर उप निदेशक मत्स्य बृजेश कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. पुष्पारानी तिवारी, विजय मिश्रा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।