फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Beauty secured first place in the poster competition.

Basti News: पोस्टर प्रतियोगिता में ब्यूटी ने हासिल किया पहला स्थान

Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Beauty secured first place in the poster competition.
बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को एपीएन पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिला महाविद्यालय की छात्रा ब्यूटी ने प्रथम, एपीएन पीजी कॉलेज के राज मोदनवाल ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय की तृप्ति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले उन्होंने प्रतियोगियों के पोस्टरों का अवलोकन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल कुमार पांडेय ने सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed