{"_id":"66de1d07dfa33bb5100cb244","slug":"beating-up-the-person-caught-selling-raw-liquor-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123485-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कच्ची शराब पकड़वाने वाले की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कच्ची शराब पकड़वाने वाले की पिटाई
Mon, 09 Sep 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के छतौना गांव में शुक्रवार को पुलिस ने कच्ची शराब पकड़ा था। आरोप है कि इसकी पुलिस को सूचना देने वाले को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। शुक्रवार को छतौना माझा से लाकर गांव में एक गन्ने के खेत में छिपा कर रखी गई कच्ची शराब से भरे बोरे को विक्रमजोत चौकी पुलिस ने बरामद किया था।
आरोप है कि रविवार की देर शाम छतौना गांव निवासी रामफूल खेती का काम कर लौटे तो कुछ लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल दूबे ने बताया कि रामफूल की तहरीर पर संजय, रमेश, अर्जुन व बहादुर निवासी ग्राम छतौना पर केस दर्ज किया गया है। वहीं गन्ने के खेत में छिपाई लगभग 200 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया। अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग से एक केस दर्ज किया गया है। संवाद