फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Be careful while shopping in shopping mart... there is a risk of adulteration here too

Basti News: शॉपिंग मार्ट में खरीदारी करते समय रहें सावधान... यहां भी मिलावट का खतरा

Fri, 07 Mar 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Be careful while shopping in shopping mart... there is a risk of adulteration here too
बाजार में बिक रहा खाद्य पदा​र्थ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शॉपिंग मार्ट में भी खरीदारी करते समय सावधानी जरूर बरतिए। खानपान के सामान में यहां भी धोखा है। यदि आप वातानुकूलित बहुमंजिला इमारत में बिक रहे खाद्य सामग्री को बिना परखे खरीद लिए तो यह आपकी भूल होगी।
क्योंकि मिलावट एवं एक्सपायरी का खतरा यहां भी है। बंद पैकेट में मिल रही अरहर, मूंग, उर्द, मसूर की दाल रंगी हुई है। पैकेट में बिक रहे आटे की वैधता भी समाप्त हो सकती है। डिब्बा बंद सरसों का तेल, घी, रिफाइन मेंं भी मिलावटी है। शॉपिंग मार्ट से खरीदारी का दिखावा और छूट के प्रलोभन में मिलावटी और एक्सपायरी सामान आपके झोले में घर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मिलावटखोरी के धंधे से शॉपिंग मार्ट भी अछूते नहीं है। दाल, तेल, घी यहां भी शुद्ध नहीं मिल रहा है। यदि आप यह सोच रहे हैं कि शहर के बड़े शॉपिंग माॅल से दाल, मेवा, तेल, घी या बंद पैकेट की मिठाई बिल्कुल शुद्ध मिलेगी तो यह आपकी गलतफहमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों से रिजेक्ट किया हुआ खाद्य सामग्री छोटे शहरों की इकाई में पहुंचा दी जा रही है। उसे यहां चमकदार पैकेजिंग के साथ छूट का प्रलोभन देकर बेच दिया जा रहा है।
खाने-पीने के कच्चे सामान की वैधता अवधि बढ़ाकर बेचे जाने की खबर है। त्योहार के सीजन में इस तरह का धंधा तेज हो जाता है। बिक्री बढ़ते ही पुराने सामान नए रैपरों में बिकने लगते हैं। इनकी गुणवत्ता की परख भी नहीं हो पाती है। लोग जब खरीदारी कर घर पर सेवन करते हैं तब हकीकत पता चलता है। तब तक समय बीत चुका होता है। पैकेट खुलने की वजह से ग्राहक न शिकायत कर पाता है और न ही खाद्य सामग्री को कूड़ेदान में फेंकता है।
विवश होकर लोग सेवन कर लेते हैं। मिलावटी एवं एक्सपायरी खाद्य पदार्थ का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरा है। आजकल शॉपिंग मार्ट से खरीदारी का चलन ज्यादा है। शहर में मल्टी स्टोरी वाले एक दर्जन से अधिक शॉपिंग मार्ट संचालित हो रहे हैं। शॉपिंग मार्ट में बड़े पैमाने पर किचन सामग्री बेची जा रही है। यहां खाद्य सामग्रियों पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है। शहर के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि एक शॉपिंग मार्ट से उन्होंने घरेलू सामान की खरीदारी की।

पैकेट बंद काला उड़द की दाल घर पर बनाने के बाद पता चला इसमें रंग मिला हुआ है। पानी में उबलने के बाद पूरी दाल काले रंग की हो गई। खाते समय हाथ में भी रंग का असर दिखाई देने लगा। वहीं प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ शॉपिंग मॉल में बंद पैकेट का आटा काफी पुराना मिल रहा है।
इसे घर पर लाकर जब उपयोग में लाया जा रहा है तो रोटी का स्वाद अजीब तरह का मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed