{"_id":"57acc1364f1c1bb461ee6997","slug":"be-aware-of-street-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":" नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
गौर क्षेत्र में नुक्कड नाटक से दूषित जल व शौचालय के प्रति लोगों को जागरुक किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर ब्लॉक परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दूषित जल के सेवन से हो रही बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास विभाग की ओर से किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षक अजीत तिवारी सुनील तिवारी उत्तम पांडेय ने बताया कि गांवों में अधिकांश घरों में शौचालय नहीं है। लोग दूषित जल का सेवन कर रहे हैं। यही कारण है कि लोगों में तरह-तरह की संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। जिससे बचने के लिए यह जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में जल प्रबंध समिति, पेयजल एवं स्वच्छता समिति सहित कई समितियों का गठन किया गया है। गांव के लोग अपने घरों में सरकार की ओर से शौचालय के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के माध्यम से निर्माण करा सकते हैं। इसके साथ हैंडपंपो के पास पानी को इकट्ठा न होने दें। स्वच्छता समिति के माध्यम से दवा का छिड़काव कराएं। जिससे संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। कलाकार विलास यादव, रूपम, सलोनी, शीतल शुक्ला आदि ने नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इससे पहले बीडीओ आरपी शाही कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। लोग जागरूक होंगे तभी हम संक्रामक रोगों से बच सकते है। उन्होंने सरकार कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए आगे आने की पहल की। इस मौके पर एडीओ पंचायत रमेश यादव, घनश्याम चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा, जयप्रकाश यादव, मृत्युंजय पांडेय, जितेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।