फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti's 161st foundation day will be celebrated for three days.

Basti News: तीन दिन तक मनाया जाएगा बस्ती का 161वां स्थापना दिवस

Tue, 07 Apr 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Basti's 161st foundation day will be celebrated for three days.
नगर बाजार। बस्ती जिले के 161वें स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव मनाया जाएगा। पांच, छह और सात मई को खेल, गोष्ठी, सांस्कृतिक संध्या सहित अनेक आयोजन होंगे, तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी छह मई को बस्ती जनपद की स्थापना के ऐतिहासिक अवसर पर तीन दिवसीय भव्य समारोह में प्रदेश के अनेक दिग्गज गायक और कलाकार सम्मिलित होंगे। खो -खो सीनियर वर्ग के बालक बालिका की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला स्तर की सीनियर बालक बालिका हैंडबॉल, वाॅलीबाल, कबड्डी और दौड़ सहित अनेक खेलों का आयोजन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महर्षि वशिष्ठ जी के पावन भूमि की पुनर्प्रतिष्ठा के हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। बस्ती जिले के पौराणिक नाम वशिष्ठि के अनुसार अब वशिष्ठ नगर नामकरण महाअभियान तेज किया जाएगा। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ जी अपने त्रेता युगीन आश्रम स्थित दिव्य, भव्य मन्दिर में प्रतिष्ठित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed