फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti youth dies after being hit by a truck on Delhi-Jaipur highway

Basti News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बस्ती के युवक की माैत

Mon, 20 Jul 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Basti youth dies after being hit by a truck on Delhi-Jaipur highway
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसानी बैराज के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उनके भाई घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के मूल निवासी अरुण मिश्रा (39) वर्तमान में भिवाड़ी में रह रहे थे। वह राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक फुटवियर कंपनी के विद्युत विभाग में कार्यरत थे। वह धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय रहते थे।
विज्ञापन

रविवार को वह अपने भाई रमन कुमार के साथ एमआरआई जांच कराने के लिए रेवाड़ी आ रहे थे। इसी बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के टी-पॉइंट के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों भाई हाईवे से रेवाड़ी की ओर मुड़ रहे थे तभी यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरुण कुमार मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे उनके भाई रमन कुमार का इलाज जारी है।
सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। अरुण अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। अरुण परिवार के मुख्य सहारा थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed