{"_id":"68af6e690f5a5ec70a02ae81","slug":"basti-won-gold-medal-in-basketball-competition-basti-news-c-7-hsr1003-1051275-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में बस्ती ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में बस्ती ने जीता गोल्ड मेडल
Thu, 28 Aug 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद के जरिए स्पोर्ट स्टेडियम खलीलाबाद में जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता एवं बस्ती मंडल की मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर वर्ग बालक, बालिका एवं सीनियर वर्ग बालक, बालिका शामिल हुए।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बस्ती की बालिका टीम ने संतकबीरनगर की टीम को 12-6 से हराकर गोल्ड मेडल और संतकबीरनगर को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। जबकि, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में हीरालाल इंटर कॉलेज की बालिकाओं को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। क्योंकि अन्य विद्यालय की टीमों ने प्रतिभा नहीं किया। जिसकी वजह से वॉकओवर दिया गया। सीनियर बालक वर्ग में हीरालाल इंटर कॉलेज के बालकों ने 10-06 अंकों से नेहरू इंटर कॉलेज को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
सीनियर बालक वर्ग में नेहरू कृषक इंटर कॉलेज को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इसमें वॉक ओवर दिया गया। इसी प्रकार जूनियर बालक वर्ग में नेहरू कृषक इंटर कॉलेज ने हीरालाल को 6-4 अंकों से हराकर को गोल्ड मेडल और जूनियर बालक वर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इसमें भी वॉकओवर दिया गया। बस्ती मंडल की मंडल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बस्ती से केवल सीनियर बालिका वर्ग की टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार चौरसिया ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया। उप जिला कीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला कीड़ा सचिव जोखू प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश यादव, मौलेंदु नारायण पांडेय, महेंद्र यादव, सुधीर कुमार, सोनिया, सविता यादव, विवेकानंद यादव, अमरजीत वर्मा, विजय कुमार, दिवाकर उपाध्याय, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।