Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti teams will participate in the state competition, date of selection trials fixed

Basti News: राज्य स्पर्धा में हिस्सा लेंगी बस्ती की टीमें, चयन ट्रायल की तिथि तय

Mon, 20 Oct 2025 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Basti teams will participate in the state competition, date of selection trials fixed
बस्ती। प्रदेश स्तर पर प्रस्तावित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बस्ती की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने चयन ट्रायल के लिए तिथियों की भी घोषण कर दी गई है। चयनित टीमें अलग-अलग जनपदों में प्रस्तावित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष/ महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन ट्रायल सीनियर पुरुष-महिला 29 अक्तूबर को स्टेडियम में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जबकि मंडल स्तरीय टीम का चयन ट्रायल 30 अक्तूबर को होगा। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 4 से 6 नवंबर तक यह प्रतियोगिता इटावा में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

चयनित टीम अपने- अपने कोच के साथ निर्धारित तिथि पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचेगी। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता 3 से 10 नवंबर के बीच जिला खेल कार्यालय मऊ में आयोजित होगी। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 30 और मंडल स्तरीय टीम का चयन ट्रायल 31 अक्तूबर को होगा। चयनित टीमों को अपने कोच के साथ प्रस्थान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर पुरुष वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच क्षेत्रीय खेल कार्यालय कानपुर में होनी है। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 25 और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 27 अक्तूबर को होगा। वहीं राज्य स्तरीय कबड्डी सीनियर प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक जिला खेल कार्यालय मैनपुरी में होनी है। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 3 नवंबर को और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 4 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed