फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti team is runner-up in the state level hockey competition

Basti News: प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बस्ती की टीम उपविजेता

Sat, 06 Sep 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Basti team is runner-up in the state level hockey competition
बस्ती हॉकी टीम बनी उप विजेता
बस्ती। वाराणसी में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की हॉकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, फाइनल मैच में टीम एक अंक से हार गई। उप विजेता टीम होने का गौरव मिला।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने टीम को पहले सेमीफाइनल में पहुंचाया, फिर सेमीफाइनल से फाइनल का टिकट कटाया था। चार सितंबर को लखनऊ और बस्ती के बीच फाइनल खेला गया।
अंतिम समय में लखनऊ ने बाजी मारी और 2-1 से बस्ती को हराते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। बस्ती कोच सुशील कुमार चौधरी ने बताया कि बस्ती मंडल की हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को वाराणसी से हुआ था, जिसमें टीम ने दो-शून्य से वाराणसी को हराकर फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला लखनऊ मंडल से बृहस्पतिवार को खेला गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वाराणसी के लालपुरा में हुआ। टीम के सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन किया।
टीम के उप विजेता बनने पर अजय सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई है।
टीम में आदित्य पटेल, धीरज, शौर्य त्रिपाठी, सचिन कुमार, अमित कुमार गुप्ता, रवि राजभर, नीरज यादव, धर्मेंद्र यादव, बृजेश यादव, शेरू राजभर, कल्लू अली, अभिषेक यादव, गोलू यादव, आरएन वर्मा, सुजीत राजभर और राहुल सोनकर टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed