फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Stadium defeated Khair Academy by five wickets.

Basti News: बस्ती स्टेडियम ने खैर एकेडमी को पांच विकेट से दी शिकस्त

Sun, 19 Jul 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Basti Stadium defeated Khair Academy by five wickets.
शतक लगाने पर अ​भिवादन स्वीकार करते अरविंद स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को अंडर-14 आयु वर्ग में एक मैच खेला गया। वर्षाबाधित मैच में खैर क्रिकेट एकेडमी को बस्ती स्टेडियम क्रिकेट टीम ने पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

निर्धारित 25 ओवर के मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट के नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से सौरभ पाल ने 61 रन, यश ने 51 रन, हसन ने 11 और अनवर अली ने तीन रन बनाए। बस्ती स्टेडियम की तरफ से अरमान शेख ने एक, देवी प्रसाद ने एक और रूद्र पाल ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोर का पीछा करने उतरी बस्ती स्टेडियम की टीम 21.5 ओवर में ही मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। बस्ती स्टेडियम की तरफ से अरविंद ने शतकीय पारी खेलते हुए 100 रन बनाएं। रुद्रपाल सूर्यवंशी ने 13, सार्थक सिंह ने आठ और अरमान शेख ने छह रन बनाए।

खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से सिद्धू गोंड ने दो, अभय और अरुण ने एक-एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी कर शतक लगाने वाले बल्लेबाज अरविंद मैन ऑफ द मैच रहे। कोच आलोक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed