{"_id":"69089ed266300bc6ad0dcdf1","slug":"basti-s-mahadeva-mla-leveled-serious-allegations-against-moic-kudraha-wrote-to-the-dm-for-his-transfer-2025-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News:विधायक ने खोला मोर्चा, अवैध वसूली, स्टाफ से बदसुलूकी का आरोप- MOIC के तबादले के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News:विधायक ने खोला मोर्चा, अवैध वसूली, स्टाफ से बदसुलूकी का आरोप- MOIC के तबादले के लिए लिखा पत्र
Mon, 03 Nov 2025 05:57 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:57 PM IST
सार
विधायक ने पत्र कहा है कि कुदरहा सीएचसी पर कार्यरत चिकित्साधिकारी अस्पताल के कर्मियोंं का शोषण करते हैं। अवैध वसूली भी की जाती है। सीएचओ को भी प्रताड़ित किया जाता है। इसकी शिकायत आमजन ने भी की है। जनहित के लिए इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते विधायक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और अवैध वसूली को लेकर महादेवा के विधायक दूधराम ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में कुदरहा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अवैध वसूली और स्टाफ पर शोषण का आरोप लगाया है।
साथ ही चिकित्सक का स्थानांतरण जल्द करने की मांग की है। विधायक ने पत्र कहा है कि कुदरहा सीएचसी पर कार्यरत चिकित्साधिकारी अस्पताल के कर्मियोंं का शोषण करते हैं। अवैध वसूली भी की जाती है। सीएचओ को भी प्रताड़ित किया जाता है। इसकी शिकायत आमजन ने भी की है।
जनहित के लिए इसकी जांच कराई जाए। इसके साथ ही कर्मियों का शोषण भी बंद कराया जाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए उसका स्थानांतरण किया जाए। कहा कि एक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार 12 साल से जमे एमओआईसी का स्थानांतरण न होने नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
वहीं, सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी ने भी सीएमओ को शिकायती पत्र देकर इसी विषय में शिकायत की है। कहा कि 12 साल से जमे एमओआईसी को हटाया जाए। यहां का स्वास्थ्य सेवा ठीक नहीं है।