फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti road accident three bike riders died

बस्ती: बस की चपेट में आए बाइक सवार तीन बराती, दर्दनाक हादसे में मौत

Tue, 03 May 2022 10:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 May 2022 10:18 AM IST
सार

कोतवाली के बनकटा ओवरब्रिज के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर तीनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Basti road accident  three bike riders died
दुर्घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बनकटा ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह बस की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों रूधौली क्षेत्र से बरात से लौट रहे थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अनिल (22) पुत्र रामवृक्ष, नीरज (20) पुत्र रामदीन निवासी गण कोरमा कलवारी तथा संदीप (25) पुत्र गुरु प्रसाद निवासी डेलवा थाना कलवारी एक साथ रुधौली में एक बारात में शामिल होने गए थे। मंगलवार की सुबह तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली के बनकटा ओवरब्रिज के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर तीनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर सीओ सदर आलोक प्रसाद, कोतवाल संजय कुमार , आरटीओ अरुण प्रकाश चौबे, यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह, चौकी प्रभारी पटेल चौक संजय कुमार यादव पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शव, बाइक और बस को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed