फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti painter's daughter commits suicide in Lucknow

Basti News: बस्ती के चित्रकार की बेटी ने लखनऊ में की खुदकुशी

Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Basti painter's daughter commits suicide in Lucknow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखनऊ। चित्रकार की बेटी ने किराये के मकान में फंदा लगा लिया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। चार दिसंबर को उसकी शादी होनी थी। घटना अलीगंज इलाके की है।
बस्ती के पुराना डाकखाना इलाके में रहने वाले चित्रकार अशोक शर्मा ने अलीगंज के सेक्टर-एल में मकान किराये पर ले रखा है। इसमें उनकी पत्नी पुष्पा और भाई का बेटा आयुष रहता है। अशोक बस्ती में रहते हैं।
विज्ञापन

उनकी बेटी प्रिया शर्मा (29) गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में काम करती थीं। चार दिन पहले वह लखनऊ आई थीं। पुष्पा बस्ती गई हुई थीं। बुधवार शाम को प्रिया खरीदारी कर लौटीं और ऊपरी मंजिल पर बने कमरे चली गईं, जबकि आयुष नीचे सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को अशोक ने प्रिया को कॉल की, पर फोन नहीं उठा। उनके कहने पर बेटी की सहेली घर पहुंची। दरवाजा आयुष ने खोला। दोनों ऊपर वाले कमरे में गए तो दरवाजा बंद था। जवाब न मिलने पर सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो प्रिया पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक रही थीं। परिजनों ने बताया कि चार दिसंबर को उसकी शादी दिल्ली से होनी थी। परिजनों को भी नहीं पता है कि आखिर प्रिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया। परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई-बहन हैं। घटना की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed