{"_id":"65c697754ee12d9e0300bc56","slug":"basti-news-father-beaten-to-death-with-wood-basti-news-c-207-1-sgkp1002-111247-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिता को लकड़ी से पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिता को लकड़ी से पीट-पीट कर मार डाला
Sat, 10 Feb 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:51 AM IST
सार
बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र के कसैला गांव में पारिवारिक विवाद में बृहस्पतिवार को एक बेटे ने 70 वर्षीय पिता को चूल्हे की लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
राजाराम चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
मुंडेरवा क्षेत्र के कसैला गांव में पारिवारिक विवाद में बृहस्पतिवार को एक बेटे 70 वर्षीय पिता को चूल्हे की लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला। गांव के चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार, कसैला गांव निवासी राजाराम चौधरी के इकलौते बेटे अर्जुन प्रसाद (34) को शराब पीने की लत है। इसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता है। कुछ दिन पहले अर्जुन का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह मायके चली गई। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को राजाराम उसकी पत्नी को मायके से घर ले आए। शाम को नशे में अर्जुन घर पहुंचा तो पत्नी को देखकर भड़क गया। जब उसे पता चला कि पिता उसकी पत्नी को लेकर आए हैं तो उनसे झगड़ा करने लगा।
गुस्से में उसने चूल्हा जलाने के लिए रखी लकड़ी से पिता को पीटना शुरू कर दिया। ज्यादा चोट लगने से राजाराम बेहोश होकर गिर गए। यह देखकर अर्जुन घर से भाग गया। उसकी पत्नी राजाराम को जिला अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई। इसी बीच गांव के चौकीदार राजेंद्र ने थाने पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।