{"_id":"69fb8e02cbe584ecca03ba24","slug":"basti-news-basti-news-c-207-1-bst1006-158187-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीएम ने 84 कोसी परिक्रमा, रिंग रोड, गो आश्रय केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीएम ने 84 कोसी परिक्रमा, रिंग रोड, गो आश्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बुधवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने इफको किसान सेवा केंद्र, गोटवा स्थित रिंग रोड निर्माण कार्य की प्रगति, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का सुधार एवं विकास कार्य, बृहद गो संरक्षण केंद्र कोईलपुरा और कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में प्रगति लाए जाने का निर्देश दिया।
किसान सेवा केंद्र में उर्वरक स्टॉक, कृषि रसायन रजिस्टर, फर्टिलाइजर बिक्री का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने कहाकि उर्वरक प्राप्त करने वाले किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोटवा स्थित रिंग रोड निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्तकी। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का सुधार एवं विकास कार्य निरीक्षण के दौरान तैयारी पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। वृहद गोसंरक्षण केंद्र कोईलपुरा में पहुंचकर उन्होंने पाया कि मौके पर 272 पशु संरक्षित हैं। निर्देशित किया कि वर्षा के दृष्टिगत भूसा का भंडारण ससमय कर लिया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी हर्रैया सत्येन्द्र सिंह, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी बीआर मौर्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. एसके तोमर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप वर्मा, असिस्टेंट इंजीनियर आयुषी, जेई दिव्या सिंह आदि मौजूद रहे।