फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Mahotsav: veteran artists of the country will perform

बस्ती महोत्सव : देश के दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

Sat, 13 Feb 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Basti Mahotsav: veteran artists of the country will perform
बस्ती महोत्सव : देश के दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन

बस्ती। पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की पहल को 19 से 21 फरवरी तक मंच मिलेगा। यहां गीत, संगीत, हास्य, परिहास की समा देश भर के दिग्गज कलाकार और गायक बांधेंगे। पहले दिन कार्यक्रम का आगाज दिन में दो बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह करेंगे। 20 को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को मुख्य अतिथि बनाया गया है।
इसके अलावा गोरखपुर के सांसद तथा भोजपुरी फिल्म के स्टार रवि किशन, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, कवि अनामिका अंबर, सुनील जोगी, गायक हिमांशु सक्सेना, हास्य कलाकार सुनील पाल सहित देश के और कई दिग्गजों से तीन दिन जिला जगमग रहेगा।
विज्ञापन

यह घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने की है। वह शनिवार को पं. अटल बिहारी वाजपेयी अडिटोरियम में बस्ती महोत्सव के थीम सांग लांचिंग कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए वह पूरी ताकत लगाए हुए हैं। इसी की एक कड़ी बस्ती महोत्सव भी है। कहा कि आडिटोरियम में होने वाला यह कार्यक्रम छोटा जरूर होगा, मगर इसकी भव्यता पिछले वर्ष से अधिक होगी। बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखा जाएगा। बस्ती महोत्सव समिति इसके लिए पूरी ताकत से जुटी है। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तीन दिन के कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को भी पूरी तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा के बाद सांसद हरीश द्विवेदी, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका तथा एडीएम अभय कुमार मिश्र ने थीम सांग लांच किया। इस मौके पर महोत्सव समिति के सदस्यों के अलावा आडिटोरियम खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed