{"_id":"6140d5a08ebc3eb50202a4ca","slug":"basti-latest-news-basti-news-gkp4091643158","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से छह बाल अपचारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से छह बाल अपचारी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से छह बाल अपचारी फरार
- सीढ़ी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर भागे सभी अपचारी
- शहर के कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़िया में स्थित है बाल संप्रेक्षण गृह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह की सीढ़ी के दरवाजा की कुंडी तोड़कर मंगलवार दोपहर छह बाल अपचारी फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, सीओ सिटी शक्ति सिंह कोतवाल शिवाकांत मिश्र समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
बाल अपचारियों की खोजबीन के लिए टीमें जगह-जगह तलाश कर रही हैं। पुलिस ने सभी फरार बाल अपचारियों की फोटो व विस्तृत जानकारी सभी थानों व डिजिटल वालंटियर्स ग्रुप के जरिए भेजकर गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।
फरार हुए बाल अपचारियों में से तीन को कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में 29 अगस्त को गिरफ्तार किया था। जबकि चौथे बाल अपचारी को गौर पुलिस ने 29 जुलाई को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा था। इनके अलावा दो बाल अपचारी सिद्धार्थनगर के बांसी से संबंधित बताए जा रहे हैं। जिनमें एक को 18 अगस्त व दूसरे को छह सितंबर को संप्रेक्षण में लाया गया था। संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अविनाश पटेल ने बताया कि 30 बाल अपचारियों को रखने की क्षमता वाले बाल संप्रेक्षण गृह में कुल 97 बाल अपचारी रखे गए थे। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि वे किन परिस्थितियों में फरार हुए इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले 20 फरवरी को जिला अस्पताल में बाल संप्रेक्षण गृह से इलाज कराने के लिए भेजा गया एक बाल अपचारी लघुशंका जाने के बहाने फरार हो गया था। हालांकि कुछ घंटे के भीतर ही कोतवाली पुलिस ने उसे लबनापार के पास से गिरफ्तार कर लिया था।