फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti hot spot in the eyes of intelligence teams, radar on suspects

Basti News: इंटेलीजेंस टीमों की नजर में बस्ती हॉट स्पॉट, संदिग्धों पर रडार

Sat, 13 Jan 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Basti hot spot in the eyes of intelligence teams, radar on suspects
बस्ती। अयोध्या से सटा होने की वजह से बस्ती जिला सुरक्षा एजेंसियों के लिए हॉट स्पॉट बना गया है। सड़क मार्ग से आने वाले पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के साथ ही उड़ीसा, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के राम भक्तों के लिए अयोध्या में प्रवेश का पहला द्वार होने की वजह से संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है। स्थानीय पुलिस और इंटेलीजेंस की टीमों के अलावा भी अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी क्षेत्र में भ्रमण शुरू कर दिया है। थाने स्तर पर पुलिस हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन भी कर रही है। सर्विलांस और स्थानीय अभिसूचना इकाई भी चौकन्ना हो गई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भ्रमण करके दिशा निर्देश दे चुके एडीजी डॉ केएस प्रताप ने शुक्रवार को आईजी आरके भारद्वाज और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी से सुरक्षा एवं यातायात संबंधी तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया। आईजी ने बताया कि संदिग्धों की गतिविधियों पर सबसे ज्यादा गंभीरता से नजर रखी जा रही है। इसीलिए होटलों में ठहरने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग कराई जा रही है। सभी होटल संचालकों प्रबंधकों को हिदायत दी गई है कि किसी को भी बिना परिचय पत्र और पहचान पत्र के ठहरने के लिए कमरा न दें। अगर कोई संदिग्ध लगे तो उसके बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। हर्रैया सर्किल अयोध्या की सीमा से सटा होने की वजह से वहां के होटलों,ढाबों पर खास नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम नजदीक आने पर कुछ प्रमुख स्थानों पर सिविल कपड़ों में पुलिस जवान तैनात किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

------------------
बदल सकता है डायवर्जन का शेड्यूल
फोरलेन डायवर्जन को लेकर अभी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। शासन के निर्देश पर 19 जनवरी को शाम चार बजे से फोरलेन डायवर्जन की तैयारी की जा चुकी है। किंतु माना जा रहा है कि बड़े वाहनों को इससे पहले ही रोकना पड़ सकता है। अधिकारियों में इसे लेकर मंथन चल रहा है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इस बारे में अभी विचार चल रहा है। शासन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के अनुसार संभव है कि बड़े वाहनों को पहले ही डायवर्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मार्च
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कस्बे में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस कर्मियों को चौकसी बरतने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। शुक्रवार सायं करीब छह बजे थाने पर पहुंचे एएसपी ने थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह से थाना क्षेत्र में गतिविधियों की जानकारी ली।होटलों का नियमित निरीक्षण करने व रुकने वालो की आईडी चेक करने के निर्देश दिया। पुलिस कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए कस्बे में वाहनों की चेकिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed