फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti crime

फोरलेन पर पशुओं से भरा कंटेनर बरामद

Thu, 14 Nov 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
basti crime
25 पशुओं में एक की मौत, 24 पहुंचाए गए गोशाला
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने के करही गांव के पास मिला कंटेनर
ट्रक छोड़कर चालक फरार, मालिक पर नामजद मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने फोरलेन पर करही गांव के पास गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा। इसके अंदर 25 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया। पुलिस देख चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। इसमें एक बैल की मृत्यु हो चुकी थी। एसओ सर्वेश कुमार राय ने बताया कि मृत पशु का पोस्टमार्टम के बाद शव मिट्टी में दफनाया गया। कब्जे में लिए गए 24 जिंदा पशुओं को पुलिस ने नगर थाने के कठारजंगल स्थित गोशाला में पहुंचा दिया। कंटेनर के मालिक पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
बुधवार देर रात को एसआई रामवशिष्ठ व चतुर्भुज पाठक को पशु लदे कंटेनर की मुखबिर के जरिए सूचना मिली। दोनों एसआई हमराही आरक्षी राजीव कुमार, कृष्ण मोहन खरवार एवं सतीश चन्द के साथ करही के पास चेकिंग करने लगे। इसी दौरान पहुंचे संदिग्ध कंटेनर को पुलिस ने रोका। गाड़ी रुकते ही चालक चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मालिक की शिनाख्त नवी अख्तर निवासी हटवा उपरहार सल्लहपुर इलाहाबाद के रूप में की। एसओ ने बताया कि ट्रक नंबर यूपी 70 डीटी/0693 के मालिक नवी अख्तर एवं ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्घ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed