{"_id":"697cff889abcec4150075c9a","slug":"basti-boys-and-girls-team-will-go-to-gorakhpur-and-agra-players-selected-basti-news-c-207-1-bst1005-152229-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोरखपुर और आगरा जाएगी बस्ती की बालक-बालिका टीम...खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोरखपुर और आगरा जाएगी बस्ती की बालक-बालिका टीम...खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर वालीबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम हिस्सा लेगी। बालक वर्ग की प्रतियोगिता पहले लखनऊ में प्रस्तावित किए थे, मगर खेल निदेशालय ने स्थल में फेरबदल करते हुए अब गोरखपुर में प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, ट्रायल कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सूची फाइनल कर ली गई है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को जिला स्तर के चयन-ट्रायल में शामिल रहे खिलाड़ियों ने शुक्रवार को आयोजित मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल में हिस्सा लिया। उसमें से सफल खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर वालीबॉल बालक वर्ग की प्रतियोगिता दो से पांच फरवरी तक लखनऊ में प्रस्तावित किए थे, मगर अब यह प्रतियोगिता गोरखपुर में कराई जाएगी। तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। टीम का चयन कर लिया गया है।
वहीं, प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर वालीबॉल बालिका के चयन-ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों का चयन बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह प्रतियोगिता सात से 10 फरवरी तक आगरा में होगी। इसके तिथि में कोई बदलाव नहीं है। समय से टीम बस्ती से रवाना होगी।