फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti

भारत-चीन को मिलकर आगे बढना होगा: झांग जियाक्सिन

Sat, 03 Aug 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
basti
भारत-चीन को मिलकर आगे बढ़ना होगा: झांग जियाक्सिन
विज्ञापन

भारत चीन मैत्री संघ का छठा राज्य सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भारत-चीन मैत्री संघ का छठा तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन मालवीय रोड स्थित बादशाह मैरेज हाल में शुक्रवार से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि काउंसलर ऑफ कल्चर एंड एजुकेशन एंबेसी ऑफ पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना इन इंडिया झांग जियाक्सिन रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत-चीन को वैश्विक स्थितियों को देखते हुए एक साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। साम्राज्यवादी ताकतें लगातार विकासशील देशों की प्रगति में बाधा पहुंचाने का षडयंत्र करती रहती हैं। ऐसे में दोनों देशों की सरकारों, नागरिकों को पुरानी समस्याओं का हल निकालकर नए सिरे से मित्रता को मजबूत करने की जरूरत है। उद्घाटन सत्र को भारत-चीन मैत्री संघ के सेक्रेट्ररी जनरल डॉ. एम मोहन रेड्डी, संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व मुख्य तकनीकी अधिकारी आरसी चौधरी, पूर्व ई एसके पाण्डेय, सेवानिवृत्त अपर आयुक्त एमएल आर्या, एआईपीएमएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी नेसार आदि ने संबोधित किया। कहा कि यदि भारत और चीन एक साथ मजबूती से आएं तो साम्राज्यवादी शक्तियों के षडयंत्र समाप्त हो जाएंगे। भारत चीन मंत्री संघ के महासचिव सूर्यदेव सिंह ने कहा कि भारत-चीन प्राकृतिक पड़ोसी हैं और संकट में पड़ोसी ही मददगार होता है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव दास शास्त्री ने कहा कि यही सही समय है जब भारत-चीन मजबूती के साथ विकास और रोजगार के सृजन में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। वरिष्ठ कवि सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ ने झांग जियाक्सिन को अपनी पुस्तक ‘बस्ती मंडल का इतिहास एवं बस्ती मंडल का गौरव’ भेंट की। अशर्फीलाल, कंवलजीत कौर, उमेश वर्मा, महेंद्र ठकुराई, अनवर फसी, जगन्नाथ मौर्या, गंगाराम सोनकर, शिव नरायन कुशवाहा, राम प्रसाद सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, बलवंत राय, राजेन्द्र यादव, हीरालाल, रामलौट के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed