फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti-Ayodhya highway will be closed from 4 pm today

Basti News: आज शाम चार बजे से बंद होगा बस्ती-अयोध्या हाईवे

Fri, 07 Aug 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Basti-Ayodhya highway will be closed from 4 pm today
कप्तानगंज चौराहे पर की जा रही बैरिकेडिंग की व्यवस्था। संवाद
बस्ती। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। शुक्रवार शाम चार बजे से बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। बस्ती से अयोध्या तक करीब 70 किलोमीटर लंबे हाईवे को कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पांच दिनों तक नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और मेंहदावल की ओर से लखनऊ-कानपुर जाने वाले भारी वाहनों को बस्ती-अयोध्या मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें पॉलिटेक्निक चौराहे से डायवर्ट कर उतरौला-बलरामपुर या रामजानकी मार्ग के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली और लखनऊ की ओर से बस्ती-गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को बाराबंकी सीमा से पहले ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन लागू होने के बाद सात और आठ अगस्त को छोटे चार पहिया वाहनों को कुछ राहत दी जाएगी। हालांकि, कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का हाईवे पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों को ही हाईवे से गुजरने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती पुलिस ने संतकबीरनगर और अयोध्या पुलिस के साथ समन्वय कर नया यातायात प्लान तैयार किया है। इसके तहत लखनऊ से गोरखपुर और बिहार की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रेलर, बस और अन्य वाहनों को अयोध्या से पहले बाराबंकी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

वहीं गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से रामजानकी मार्ग होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। सिद्धार्थनगर और मेंहदावल की ओर से आने वाले वाहनों को उतरौला-बलरामपुर मार्ग से लखनऊ की ओर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed