फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti and gorakhpur won handball matches

लीग मैचों में बस्ती और गोरखपुर का रहा दबदबा 

Sun, 22 Oct 2017 10:36 PM IST
basti
basti Updated Sun, 22 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
basti and gorakhpur won handball matches
ख्‍ाेल - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

63वीं राज्य स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों की अंडर-14 और अंडर-19 बालिकाओं की टीमें हिस्सा मौजूद रहीं। लीग मैच के मुकाबलों में बस्ती और गोरखपुर की टीमें जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर गईं।   

लीग मैच के अंडर-14 बालिका वर्ग में इलाहाबाद और फैजाबाद के बीच मुकाबला हुआ। एकतरफा मैच में फैजाबाद की टीम 13-1 से विजयी रहीं। इसी तरह अलीगढ़ और सहारनपुर के बीच हुए मैच में सहारनपुर ने 5-1 से जीत दर्ज की। बस्ती और बरेली के बीच हुए मुकाबला रोमांच भरा रहा। बस्ती ने 9-5 से जीत दर्ज की। अंडर-19 वर्षीय बालिका वर्ग का पहला लीग मैच बस्ती मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच हुआ। बस्ती की टीम ने एक तरफा मुकाबले में मुरादाबाद को 11-1 से हराया। सहारनपुर और वाराणसी के बीच हुए मैच में सहारनपुर की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज की। अंडर-14 बालक वर्ग में इलाहाबाद ने मेरठ को 8-7 से हराया। मिर्जापुर और लखनऊ के बीच हुए मैच में लखनऊ टीम ने 9-11 से जीत दर्ज की। गोरखपुर ने मुरादाबाद को एकतरफा 7-1 से हराया। इसी तरह अंडर-19 बालक वर्ग में फैजाबाद ने मिर्जापुर को 11-1 से हराया। जबकि बस्ती और कानपुर के बीच हुए मुकाबले में बस्ती टीम 21-14 से जीत दर्ज की। इससे पहले सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। वही जीजीआईसी, बेगम खैर गर्ल्स और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान उपशिक्षा निदेशक राम कृपाल प्रसाद, सहायक शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह, डीआईओएस वृजभूषण मौर्या, प्रधानाचार्य राम कोमल सिंह, नीलम सिंह, शिव बहादुर सिंह, निलोफर उस्मानी, योगेश शुक्ला, डॉ. आरजी सिंह, राम पूजन सिंह, मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed