{"_id":"69629fa8a00a88821502ada5","slug":"based-on-the-sdos-complaint-an-fir-has-been-registered-against-the-young-man-basti-news-c-207-1-bst1006-150979-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसडीओ की तहरीर पर युवक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसडीओ की तहरीर पर युवक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। एसडीओ की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पहले युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
थाना क्षेत्र के पढ़नी गांव शिव गोपाल शुक्ला सरयू नहर खंड-तीन गोंडा में एसडीओ पद पर तैनात हैं। सरयू नहर खंड के चेतरा माइनर, गनेशपुर एक टेकवा और परसपुरा माइनर में सिल्ट सफाई का काम चल रहा था। एसडीओ आरोप है कि 30 दिसंबर 2025 को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी एक युवक ने सिल्ट सफाई का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए फोन पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने सात जनवरी को एसपी से मिलकर शिकायती पत्र दिया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एसडीओ शिव गोपाल शुक्ला की तहरीर पर भरवलिया निवासी रत्नेश्वर मिश्रा पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में छह जनवरी को रत्नेश्वर मिश्रा ने एसडीओ पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संवाद