फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   barat not reached

कार नहीं मिली तो बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

Thu, 19 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
barat not reached
कार नहीं मिली तो बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन

गोंडा के गौरा चौकी से वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में आनी थी बरात
वधू पक्ष को उठाना पड़ा नुकसान
दूल्हे समेत छह पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दहेज में कार देने की मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष ने शादी के दिन बरात लाने से इनकार कर दिया। उधर, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के वधू पक्ष वाले सारी तैयारी करके इंतजार करते रहे। काफी देर हुई और दूल्हे के बड़े भाई को फोन किया गया तो उसने बिना कार मिले बरात लाने से मना कर दिया।

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी गोंडा जनपद के गौरा चौकी निवासी रघुनाथ के साथ तय की थी। 17 मई को शादी की तारीख पड़ी थी। दुल्हन के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। रात करीब साढ़े दस बजे तक बरात न पहुंचने पर दूल्हे के भाई से संपर्क किया गया। आरोप है कि उसने बिना दहेज में कार मिले बरात लेकर आने से साफ इनकार कर दिया और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। बरातियों के स्वागत के लिए जलपान, भोजन व अन्य तैयारियों पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च हुए थे। जो बरात न आने से बेकार हो गया। आरोप है कि वर पक्ष ने तिलक में दी गई रकम भी हड़प ली। पुलिस ने दूल्हे के अलावा उसके भाई भूपमणी, बहन सीमा, जीजा, बुआ और फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज योगेश सिंह ने बताया कि दूल्हा समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ डीपी एक्ट व धोखाधड़ी का मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed