फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bapu did not believe in ostentation

आडंबर में विश्वास नहीं रखते थे बापू : मंडलायुक्त

Tue, 03 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 03 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bapu did not believe in ostentation
— शास्त्री ने देश को खाद्यान्न के मामले में बनाया आत्मनिर्भर
विज्ञापन


— दोनों महापुरूषों के कथनी व करनी में नहीं था अंतर

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। महात्मा गांधी व तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलायी गई। मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने गोष्ठी में कहा कि दोनों महापुरूषों में आत्मिक बल था। उनकी कथनी, करनी और रहनी एक समान थी। दोनों ने सामान्य व्यक्ति की तरह रहते हुए देश की सेवा किया। गांधीजी किसी प्रकार के आडंबर में विश्वास नहीं रखते थे।

पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने पाकिस्तान से युद्ध जीतकर, खाद्यान्न के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाया। उनकी दृढ इच्छाशक्ति एवं प्रशासनिक क्षमता का सभी लोहा मानते थे। डीएम कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने ध्वजारोहण किया। एडीएम कमलेश चंद्र ने गांधीजी के सर्वोदय की भावना पर प्रकाश डाला। मौके पर सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम शत्रुधन पाठक आदि मौजूद रहे। विकास भवन पर सीडीओ जयदेव सीएस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व पुलिस रेंज कार्यालय पर आईजी आरके भारद्वाज ने राष्टीय ध्वज फहराया गया। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने तिरंगा फहराया। महिला पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने झंडा फहराया। जीवीएम कान्वेंट स्कूल के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री से जीवन में सादगी की सीख ली जा सकती है।लिटिल फ्लावर्स स्कूल, मधुपुरम, वाल्टरगंज में प्रबंधक महोदय सुरेंद्र प्रताप सिंहजी ने राष्ट्रध्वज फहराया। शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों के साथ स्वच्छता का शपथ दिलाया। मौके पर दिनेश भट्ट, धनञ्जय शुक्ल, कात्यायनी पांडेय, स्नेहलता पाठक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


उमिला एजूकेशनल एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ला, डॉ. राजन शुक्ल एवं प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल ने किया।

नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर में तिरंगा फहराया गया। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज बस्थनवां, महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज, दुर्गा देवी स्मारक इंटर कॉलेज कवलपुर, बाल्मीकि इंटर कॉलेज, अयोध्या प्रसाद दुबे इंटर कॉलेज मझौआ, छावनी थाना, ब्लॉक परिसर में तिरंगा फहराया गया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी, ब्लॉक परिसर, थाना, पीएचसी बनकटी, एचआर उपाध्याय इंटर कालेज बढ़ौनी, सीडीए एकेडमी मथौली, नगर पंचायत, पोस्ट आफिस आदि भवनों पर तिरंगा फहराया गया। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली, सम्राट अशोक बालिका इंटर कालेज मथौली के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मौके पर अर्जुन प्रसाद शुक्ल, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, उर्मिला देवी, अरविंद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ अनिल कुमार यादव, पीएचसी सल्टौआ पर डॉ. आंनद कुमार मिश्र, बाल विकास परियोजना कार्यलय पर सीडीपीओ देवेंद्र सिंह ध्वजारोहण किया।मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत भवन पर तिरंगा फहराया गया। गन्ना विकास इंटर कॉलेज में प्लागेथान रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, थानाध्यक्ष रामदेव ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाया। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज देइपार, जेबीएम कान्वेंट स्कूल लक्ष्मणपुर, आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ में भी कार्यक्रम हुआ। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, प्रमुख गीता यादव व बीडीओ आलोक कुमार पंकज के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। थाने पर थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील भवन पर एसडीएम गिरीश झा, थाना भवन पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, सीएचसी पर अधीक्षक डॉ अमित कन्नौजिया, ब्लाक पर बीडीओ धनेश यादव व प्रमुख आलोक चौधरी, नगर पंचायत में सभासद प्रतीक सिंह, अजय मिश्रा, इच्छाराम श्यामबली आदि के द्वारा झंडारोहण किया। अधिकारी विजय आनंद के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय रुधौली एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रुधौली के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली गई। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।




—————————————————

अंग्रेज भी करते थे बापू के विचारों का सम्मान

बस्ती। महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेस की ओर से प्रेस क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तालिब अली ने कहा कि बापू के विचारों का सम्मान अंग्रेज भी करते थे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन सिंह टंडन ने कहा कि गांधी के विचारों से हमारे युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। वह गांधी पर आश्चर्य व्यक्त करते हैं कि आखिर उन्होंने कैसे अपने व्यक्तित्व का लोहा मनवाया। मौके पर गिरजेश पाल, राकेश पाल गांधियन, डॉ. मानिक मिश्र आदि मौजूद रहे।

————————————————

सफाई कर्मियों को मिली सुरक्षा किट

रुधौली। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट वितरित किया गया। इसमें रेडियम जैकेट, ग्लव्स, टोपी, सीटी और मास्क शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed