फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bankati's team became champion in the district level sports competition

Basti News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बनकटी की टीम बनी चैंपियन

Wed, 11 Feb 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bankati's team became champion in the district level sports competition
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित 34वीं जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें ओवरऑल चैंपियन बनकटी की टीम बनी। जबकि दूसरे स्थान पर रुधौली और तीसरे स्थान पर दुबौलिया की टीम रही। बीएसए अनूप कुमार और बीईओ/नोडल विनोद कुमार त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक बालक वर्ग जिम्नाॅस्टिक में कप्तानगंज प्रथम, योगासन, पीटी, लोकगीत, राष्ट्रीय एकांकी और समूह गान, लोकनृत्य में बनकटी को प्रथम स्थान मिला। कबड्डी में रामनगर प्रथम, दुबौलिया द्वितीय स्थान पर रहा। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में ओवरऑल रुधौली की टीम द्वितीय और दुबौलिया तृतीय स्थान पर रहा। बीएसए ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि प्रतिभागियों को आगे की प्रतियोगिता के लिए और नेशनल स्तर पर चयन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

खेल के क्षेत्र में भी बच्चे अपना सुनहरा भविष्य तलाश सकते हैं। बशर्ते कड़ी मेहनत और लगन के साथ वह नियमित अभ्यास करें। व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय, एसआरजी अंगद पांडेय, दिव्यांश त्रिपाठी आदि ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed