फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bank worker dies after being hit by trolley

Basti News: ट्राली की चपेट में आने से बैंक कर्मी की मौत

Thu, 20 Apr 2023 04:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Thu, 20 Apr 2023 04:06 PM IST
सार

मृतक की पत्नी ओमिनी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चालक पर सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशुतोष सिंह का डेढ़ वर्ष का पुत्र ओमांस सिंह है।

विज्ञापन
Bank worker dies after being hit by trolley
आशुतोष सिंह उर्फ भोलू सिंह की फाइल फोटो

विस्तार

बस्ती जिले में हर्रैया बभनान मार्ग पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी एक युवक की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पैकोलिया थाना क्षेत्र के महुलानी निवासी 32 वर्षीय आशुतोष सिंह उर्फ भोलू सिंह एचडीएफसी बैंक बस्ती में वर्षों से कार्यरत थे।

विज्ञापन


वह गांव से रोज बाइक से बस्ती आते जाते थे। मंगलवार की शाम को बैंक से घर लौट रहे थे। बभनान-हर्रैया मार्ग पर रात करीब 9:30 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के बुधईपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ओमिनी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चालक पर सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशुतोष सिंह का डेढ़ वर्ष का पुत्र ओमांस सिंह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed