फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bank gate lock, put the jam on the road

बैंक गेट पर ताला, सड़क पर लगाया जाम

Sat, 17 Dec 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 17 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bank gate lock, put the jam on the road
हर्रैया यूनियन बैंक में पैसो के लिये लाइन में लगे लोग।
अपनी कमाई की निकासी को बैंक की लाइनों में लगे खाताधारक अब उग्र रूप अख्तियार कर रहे हैं। शनिवार को महिलाओं ने रुधौली और मानिकचंद के एसबीआई बैंक गेट में ताला जड़ दिया। पुरुषों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। बैंक मैनेजर किसी तरह ऑफिस छोड़ बाहर निकल सके। 
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील स्थित स्टेट बैंक में पिछले लगभग दस दिनों से बैंक  पर नो कैश का बोर्ड लटका है। शनिवार को भी कैश न होने की सूचना से नाराज कुछ महिलाओं ने बैंक के सामने के गेट व पीछे के दरवाजे पर  ताला लगा दिया। इस दौरान पुरुषों ने बस्ती-बांसी  मार्ग जाम कर दिया।  ग्राहकों के आक्रोश देखकर शाखा प्रबंधक अख्तर हुसैन बैंक के पिछले दरवाजे से निकल कर भवन मालिक के निर्माणाधीन घर में जा पहुंचे।  सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बैंक प्रबंधन से बात कर लोगों को सोमवार को कैश मिलने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर लोग शांत हुई। 
विज्ञापन


मानिक चंद प्रतिनिधि में मुताबिक स्टेट बैंक पुरैना में भी महिलाओं गेट पर ताला लगा दिया। शाखा प्रबंधक रीतेश साहू व  अन्य कर्मचारियों को बैंक के अंदर जाने से ही रोक दिया। पूर्वांचल बैंक में तीन दिन से यही हालत है। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक महादेवा से कई दिनों से रकम नहीं मिल रही है। शनिवार को भी  कैश न होने की जानकारी पर सुबह साढ़े दस बजे लोगों ने बस्ती-महुली मार्ग को जाम  कर दिया। शासन प्रशासन व बैंक कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही हाल एसबीआई बनकटी का भी रहा। चैनल के बगल में बैंक कर्मियों ने बोर्ड लगा रखा था कि रुपये नहीं होने से शनिवार और रविवार बैंक बंद रहेगा। भीड़ ने बोर्ड को फाड़ दिया और  बस्ती-महुली मार्ग को जाम कर  दिया । इन दोनों जगहों की सूचना थाने पहुंची तो एसबीआई पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार राज  और पूर्वांचल बैंक महादेवा पर एचसीपी करीमुल्लाह पहुंच कर खाताधारकों से बातचीत कर लोगों को शांत कराया। पूर्वांचल बैंक देईसांड़ में और सिंडीकेट बनकटी में ही कुछ लोगों को दो बजे  तक दो दो हजार मिले। पूर्वांचल बैंक मैनेजर महादेवा पर आरोप लगा कि पक्षपात कर रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक पीएनबी भिरिया ऋतुराज में तीन दिन से खाताधारकों को रुपये नहीं मिल रहे हैं। धर्मेंद्र कुमार, विजय प्रकाश वर्मा, रामनयन  चौधरी, राजू गुप्ता, संजय चौधरी, किंकर सिंह, इब्राहिम, राकेश चौधरी आदि ने बैंक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। गायघाट प्रतिनिधि के मुुताबिक पूर्वांचल बैंक में कैश नहीं होने के कारण ग्राहक वापस लौट गए।  एसबीआई शाखा प्रबंधक ने  बताया कि कैश की कमी के कारण वितरण नहीं हो सका। यदि कैश मिला तो सोमवार को धन वितरित किया जाएगा। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार पीएनबी कलवारी फेटवा, पूर्वांचल बैंक कलवारी, स्टेट बैंक पोखरनी में भी बैंकों से किसी को रकम नहीं मिल सकी। जिससे लाइन में लगे लोग निराश लौटने पर मजबूर हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed