फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bangalore-Gomti Nagar Express arrived 33 hours late

Basti News: 33 घंटे देरी से पहुंची बंगलूरू-गोमती नगर एक्सप्रेस

Sat, 06 Dec 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bangalore-Gomti Nagar Express arrived 33 hours late
बस्ती स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
बस्ती। कोहरे का असर एक्सप्रेस ट्रेनों पर जबरदस्त पड़ने लगा है। कई राज्यों में कोहरे की वजह से ट्रेनों को अपने निर्धारित समय से काफी विलंब होना पड़ रहा है, जबकि यहां अभी कोहरे का उतना असर नहीं है। बृहस्पतिवार की सुबह जाने वाली एसएमवीटी-बंगलूरू गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन 33 घंटे लेट रही और यह ट्रेन शुक्रवार को शाम छह बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंची। कई यात्रियों ने टिकट निरस्त कराना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे समय सारिणी के अनुसार, एसएमवीटी-बंगलूरू गोमती नगर अप एक्सप्रेस ट्रेन का बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय निर्धारित है। मगर यह ट्रेन कोहरे की वजह से 33 घंटे देर होने की वजह से दूसरे दिन शाम 6 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते तमाम यात्रियों को ठंड के मौसम में मजबूर होकर प्लेटफाॅर्म पर रात काटनी पड़ी। कई यात्री टिकट निरस्त कराकर वापस चले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा गोमती नगर एसएमबीटी बंगलूरू डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 14 घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को बस्ती स्टेशन पर दोपहर 3:37 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है। अवध एक्सप्रेस 4 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 8 घंटे, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 11 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 5 घंटे और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से लगातार ट्रेनें विलंब हो रही हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों को निर्धारित समय के अनुसार संचालन करने की कोशिश की जा रही है। कलवारी क्षेत्र के यात्री पवन कुमार व महिला यात्री ज्योति एवं बंसी कस्बे के रहने वाले रमजान अली और अब्दुल ने बताया कि कई माह पहले यात्रा के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट कराया गया था। मजबूर होकर यात्रा निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed