फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bakeand lockdown

खुला वीकेंड लॉकडाउन तो उमड़ पड़ी भीड़

Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bakeand lockdown
खुला वीकेंड लॉकडाउन तो उमड़ पड़ी भीड़
विज्ञापन

बस्ती। जिले में दो दिनों शनिवार और रविवार के वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुले तो भीड़ उमड़ पड़ी। शहर से लेकर गांवों तक लोग सड़कों पर निकले। लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल को भी दरकिनार कर दिया। भीड़ के चलते गांधीनगर, रोडवेज व अस्पताल चौराहे पर जाम लग गया। मालवीय रोड भी बैरिहवां से लेकर आवास विकास कॉलोनी मोड़ तक गाड़ियों का रेला लग गया। जाम के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पाया।

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। हर दिन कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। बावजूद इसके सड़क पर भीड़ कम नहीं हो रही है। दुकानों में लोग एक-दूसरे से सटकर बैठे व खड़े दिख जाते हैं। हालांकि दुकानदार ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने की हिदायत देते रहते हैं। सोमवार को गांधीनगर की सड़कों पर तो गाड़ियों का रेला लगा रहा। हालांकि प्रशासन लगातार इसे लेकर सक्रियता बरत रहा है। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करना गंभीर है। किसको कोरोना का संक्रमण है न तो वह स्वयं जानते हैं और न आसपास खड़े लोगों को पता चलता है। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का सभी को पालन करना चाहिए। इसमें लापरवाही करना जान से खेलना है। जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिला अस्पताल के अलावा अब मेडिकल कॉलेज में भी जांच की व्यवस्था करा दी गई है। लोग खुद सतर्क होकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, तभी वे खुद सुरक्षित हैं और उनका परिवार भी सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed