फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bahna tied a rakhi on her brothers wrist

कच्चे धागे में बांधा स्नेह का अटूट बंधन

Mon, 03 Aug 2020 06:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
bahna tied a rakhi on her brothers wrist
भाई को राखी बांधती बहन। - फोटो : BASTI
कच्चे धागे में बांधा स्नेह का अटूट बंधन
विज्ञापन

बस्ती। विकराल रूप अख्तियार कर रही कोरोना महामारी के साए में सोमवार को बहनों ने भाई की कलाई में कलावा-रक्षा सूत्र बांधा। भाई कीलंबी आयु के साथ ही कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने की कामना लिए बहनों ने अपनी रक्षा का वचन लिया। यथासंभव द्रव्य, कपड़े, ज्वेलरी आदि उपहार का आदान-प्रदान हुआ।
सबसे ज्यादा उल्लास बच्चों में देखा गया। रंग-बिरंगी राखियों से सजी कलाई और उनके चेहरों पर सुकून देने वाली हंसी-खुशी देखी गई। वैसे तो सुबह साढ़े नौ बजे तक भद्रा की वजह से भाई को बहनों को इंतजार करना पड़ा। इसके बाद पूरे दिन माहौल भाई बहनों के नाम रहा। शहर से लेकर गांव तक त्योहार का उल्लास देखा गया। पूरे दिन सड़कों पर भाई-बहनों का आवागमन होता रहा। इस बीच कोरोना से बचाव के उपाय और सावधानी को लेकर लोग बेफिक्र नजर आए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी तो रही, लेकिन उनकी तरफ से कोई रोक-टोक नहीं की गई। पुलिस सहित अन्य सरकारी महकमों में यहां सोमवार की छुट्टी नहीं थी, वहां महिला कर्मियों ने पुरुषों को राखी बांधी। थानों में महिला आरक्षियों उपनिरीक्षकों ने भी त्योहार को पारंपरिक रूप देने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

15 दिन तक नहीं खोलनी चाहिए राखी
मान्यता है कि राखी बंधने के कम से कम एक पक्ष तक इसे नहीं खोलना चाहिए। अगर किसी कारणवश राखी खुल जाती है तो उसे बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए या मिट्टी में भी दबा सकते हैं। राखी अधिक से अधिक समय तक अपने कलाई पर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed