{"_id":"6ae3b9e2877f2ee0c90c7297","slug":"babhnan-ailakala-road-to-be-widened-tender-process-initiated-basti-news-c-207-1-bst1013-170593-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान-अइलाकला मार्ग का होगा चौड़ीकरण, निविदा प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान-अइलाकला मार्ग का होगा चौड़ीकरण, निविदा प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
गौर। बस्ती व गोंडा जिले की सीमा पर स्थित बभनान-अइलाकला मार्ग की दशा सुधरने वाली है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर गई है। 19 करोड़ रुपये से होने वाले इस कार्य का प्रस्ताव भेजा गया है। सड़क बनने से गौर-बभनान, भानपुर सहित गोंडा के लोगों का सफर सुगम हो जाएगा।
बभनान-अइलाकला मार्ग की दूरी लगभग 16 किलोमीटर है, जो गौर विकास क्षेत्र का हिस्सा है। इसके निर्माण के लिए कप्तानगंज के सपा विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल ने अप्रैल में पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा था। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर तहसील में स्थित बैड़वा समय माता मंदिर को जोड़ने वाले 22 किलोमीटर के मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग की थी।
पहले चरण में बभनान बाजार से हलुआ बाजार के रायपुर चौराहे तक 11 किलोमीटर लंबे मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है। बचे मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। वर्तमान में यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी है, जबकि नए प्रस्ताव में इसे 5.30 मीटर किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक ने बताया क्षेत्र में पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। दुबौला-जलेबीगंज-पचपेड़वा मार्ग के निर्माण के लिए पत्र भेजा गया है, उस पर भी शीघ्र निर्माण कार्य चालू होगा। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता धनंजय पांडेय ने बताया कि बभनान-अइलाकला मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य चालू करा दिया जाएगा।
बोले ग्रामीण
सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होने से क्षेत्र का विकास होगा। ब्लॉक, तहसील, बभनान व गौर बाजार सहित जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी आराम हो जाएगा। -पप्पू वर्मा, बेलवरिया जंगल
मार्ग बनने से बाजार, शिक्षण संस्थानों और अस्पताल तक जाने में आसानी होगी। बैड़वा समय माता मंदिर की दूरी भी कम हो जाएगी। इसी रास्ते से क्षेत्र के लोग भानपुर तहसील, डुमरियागंज, बांसी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर की दूरी तय कर सकेंगे। -राजेश कुमार, ग्राम हलुआ