फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Babhanan's sugar will add sweetness to Bihar, racks of 27 thousand quintals are being loaded

Basti News: बिहार में मिठास घोलेगी बभनान की चीनी, 27 हजार क्विंटल की लद रही रैक

Sat, 06 Sep 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Babhanan's sugar will add sweetness to Bihar, racks of 27 thousand quintals are being loaded
बभनान में ट्रेन के ​बैगन में चीनी लोड करते श्रमिक- संवाद - फोटो : अमर उजाला
बभनान। बभनान मिल की चीनी बिहार के लोगों को खूब भा रही है। पूर्णिया जिले के लिए 27 हजार क्विंटल चीनी भेजी जा रही है। भारी मांग को देखते हुए तीन साल बाद बभनान चीनी मिल से बिहार के लिए एक बार फिर मालगाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। चीनी मिल की श्रम अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि बिहार के पूर्णिया से 27 हजार क्विंटल चीनी का ऑर्डर मिला है। तत्काल वहां पहुंचाने के लिए रेलवे से भेजने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए रेलवे की 21 वैगन को हायर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष बाद बभनान चीनी मिल के चीनी की लोडिंग मालगाड़ी से शुरू हुई है। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शुगर साइडिंग एरिया बनने के बाद सन्नाटा रहता है। तीन साल बाद एक बार फिर यहां लोडिंग शुरू होने से भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को गोरखपुर से पहुंची मालगाड़ी की रैक प्लेटफार्म नंबर एक से शुगर साइडिंग वाले सीमेंटेड प्लेटफार्म पर जाने लगी तो लोग चकित थे। बाद में पता चला कि इस मालगाड़ी की रैक में चीनी लोड होनी है। जो बिहार के पूर्णिया जाएगी। चीनी लोडिंग से बंद पड़ी सुगर शासडिंग से रेलवे को फायदा होगा ।
विज्ञापन

बभनान रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बी प्रजापति ने बताया कि गोरखपुर से रैक आकर खड़ी की गई है। लोडिंग होने के बाद यहां से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इससे रेलवे की आमदनी में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed