फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Baba Behil Nath made from 71 kg silver

Basti News: 71 किलो चांदी से तैयार हुआ बाबा बेहिल नाथ का कालहरण कवच

Wed, 06 Mar 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Baba Behil Nath made from 71 kg silver
पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश बहादुर ने तैयार कराया है महाकाल के रूप में यह कवच
विज्ञापन

मंदिर परिसर में मिल चुके हैं ईसा पूर्व पांचवीं सदी के मिट्टी के बर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/महादेवा। बस्ती से महुली मार्ग पर 16 किमी दूरी पर बाबा बेहिल नाथ का मंदिर है। इस बार महाशिवरात्रि पर मंदिर के गर्भगृह का स्वरूप बदला हुआ दिखेगा। गर्भगृह में शिवलिंग को कालहरण कवच से सुसज्जित किया गया है। महाकाल के रूप में यह कवच छह माह में तैयार हुआ है। इसे तैयार करने वाले रमेश कुमार ने बताया कि कवच बनाने में 71 किलो 400 ग्राम चांदी का उपयोग किया गया है, जिसे पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश बहादुर सिंह ने तैयार कराया है।
बेहिल नाथ मंदिर जिले के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है। यह मंदिर प्राचीन काल का बताया जाता है। यहां ईसा पूर्व पांचवीं सदी के मृदभांड (मिट्टी के बर्तन) के टुकड़े मिल चुके हैं। पुजारी गिरिजेश गोस्वामी बताते हैं कि उनहे बाबा विशेश्वर गोस्वामी ने बताया था कि यहां बहुत पतले आकार में शिवलिंग मिट्टी से निकला था।
विज्ञापन

बस्ती गजेटियर के अनुसार, बाबा बेहिल नाथ स्वयं में अनूठा शिवलिंग है। यह मिट्टी के अष्टकोड़ीय अर्घे से प्राप्त हुआ था। उस समय के तत्कालीन जमींदार वजीर सिंह शिवलिंग को खुदवा कर अपने गांव ले जाना चाहते थे। 10 फीट तक खुदाई करने के बाद भी उन्हें शिवलिंग की जड़ का पता नहीं चल पाया। इस बीच खोदाई के दौरान मिट्टी से अधिसंख्य बिच्छू, सांप तथा अन्य जहरीले जीव निकलने लगे। इससे भयभीत होकर जमींदार ने खोदाई बंद करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि सबसे पहले मंदिर का जीर्णोद्धार अमोढ़ा निवासी बाबा रामदेव ने कराया था। इनकी भोलेनाथ में इतनी आस्था थी कि ब्रह्म मुहूर्त से सायं तक एक पांव पर खड़े होकर आराधना किया करते थे। इस दौरान यहां कुछ ऐसे चमत्कार हुए कि दूर-दूर से लोग मुरादें मांगने आने लगे। बाबा बनारसी दास तथा भूरे यादव की अगुवाई में मंदिर का निर्माण हुआ।

...

प्रत्येक सोमवार को लगता है मेला
बेहिल नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन जलाभिषेक किया जाता है। प्रत्येक सोमवार को यहां मेले जैसा दृश्य हो जाता है। सैकड़ों लोग कथा, रामायण, रुद्राभिषेक आदि कराने पहुंचते हैं। मान्यता है कि भोलेनाथ यहां आने वाले भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि व श्रावण मास में मंदिर परिसर में विशाल मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed