{"_id":"6ada68fbbe1bc3cdf90ae235","slug":"ayush-camp-held-at-manauri-crossroads-108-patients-received-treatment-basti-news-c-207-1-bst1005-170018-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मनौरी चौराहा पर आयुष शिविर, 108 मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मनौरी चौराहा पर आयुष शिविर, 108 मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन
आयुष अस्पताल की ओर से मनौरी में लगाया गया कैंप स्रोत विभाग
- फोटो : Archive
बस्ती। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बृहस्पतिवार को मनौरी चौराहा पर ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 108 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, बखरिया, रुधौली की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों के दर्द, सर्दी-जुकाम और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को परामर्श और दवाएं दी गईं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन का उद्देश्य आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनके घर के नजदीक निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद रोगों के उपचार के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सीख भी देता है। ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में परीक्षण कर मरीजों को दवाएं दी गईं। ग्रामीणों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना की। इस दौरान रिंकू उपाध्याय, सहायक मैट्रन रंजना गौतम, स्टाफ नर्स मंशा गौड़, राजकुमार चौहान मौजूद रहे।