फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ayodhya Parikrama: Ayodhya from this evening

अयोध्या परिक्रमा : आज शाम से अयोध्या की तरफ वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध

Mon, 20 Nov 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Parikrama: Ayodhya from this evening
लखनऊ से आने वाले वाहनों को बाराबंकी जरवल रोड होकर भेजा जाएगा
विज्ञापन

गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन खलीलाबाद से डायवर्ट किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला के दौरान अन्य जनपदों के वाहनों का अयोध्या से होकर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी करते हुए रूट निर्धारित कर दिए हैं। अन्य जिलों के वाहनों के लिए सोमवार शाम चार बजे से मंगलवार रात 11 बजे तक और कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर 26 नवंबर को सुबह छह से 27 नवंबर को शाम पांच बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान सरकारी वाहनों, एंबुलेंस और शव लेकर आने-जाने वाहनों को ही छूट रहेगी। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि जरूरत के हिसाब से बैरियर लगाकर पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं
14 कोसी परिक्रमा 21 नवंबर की सुबह 2:09 से 21 नवंबर की रात 11:38 तक और पंचकोसी परिक्रमा 22 नवंबर की रात 9:25 से 23 नवंबर की शाम 7:21 बजे तक होगी। जबकि कार्तिक पूर्णिमा स्नान 26 नवंबर को दोपहर 3:11 से शुरू होकर 27 नवंबर की दोपहर 2:36 बजे समाप्त होगी। इसे देखते हुए फोरलेन समेत अन्य मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से गोरखपुर और बस्ती जाने वाले वाहनों का बाराबंकी से जरवल रोड, गोंडा से मनकापुर, बभनान से हरैया, बस्ती से गोरखपुर की ओर डायवर्जन किया जाएगा। गोंडा व बलरामपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ और बाराबंकी जाने वाले वाहनों को नवाबगंज में रोक दिया जाएगा। इन्हें गोंडा से रामनगर होते हुए बाराबंकी व लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। प्रयागराज व सुल्तानपुर से अयोध्या होकर बस्ती व गोरखपुर जाने वाले वाहनों काे सुल्तानपुर से आंबेडकर नगर, कलवारी बस्ती से गोरखपुर की ओर डायर्वजन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर नगर से अयोध्या होकर बस्ती व गोरखपुर आने वाले वाहनों को आंबेडकर नगर से टांडा कलवारी पुल होते हुए बस्ती लाया जाएगा। रायबरेली व अमेठी से अयोध्या होकर बस्ती व गोरखपुर आने वाले वाहनों को जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वाया आंबेडकर नगर होते हुए बस्ती, गोरखपुर भेजा जाएगा।

आजमगढ़, आंबेडकर नगर से अयोध्या होकर जो वाहन लखनऊ जाएंगे उनका आंबेडकर नगर, दोस्तपुर मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायजर्वन होगा। गोरखपुर और बस्ती से आने वाले वाहनों को बस्ती से कलवारी, टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से बखिरा, डुमरियागंज, गोंडा होते हुए भेजा जाएगा। जबकि बस्ती से अयोध्या-लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को डुमरियागंज, गोंडा, नवाबगंज होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed