{"_id":"636153bc3265ff198a7799a7","slug":"ayodhya-gorakhpur-fourlane-will-remain-sealed-till-midnight-tonight-basti-news-gkp455809581","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधी रात तक सील रहेगा अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आधी रात तक सील रहेगा अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन
विज्ञापन

बस्ती। अयोध्या में मंगलवार से शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा के लिए लखनऊ-गोरखपुर मार्ग को डायवर्ट कर दिया गया है। सोमवार की आधी रात से ही डायवर्जन लागू किया गया है। बुधवार को आधी रात तक यह जारी रहेगा।
इस दौरान सरकारी वाहनों, एंबुलेंस और शव लेकर आने-जाने वाहनों को ही छूट रहेगी। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि डायवर्जन के हिसाब से आवश्यक जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। आवागमन पर पुलिस व प्रशासन की नजर बनी हुई है।
लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड, करनैलगंज, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए भेजा जा रहा है। वहीं, गोरखपुर से लखनऊ मार्ग पर जाने वाले वाहनों को डुमरियागंज से उतरौला, जरवल रोड, करनैलगंज, बाराबंकी होते हुए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
आंबेडकरनगर मार्ग से अयोध्या होते हुए बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहनों को आंबेडकरनगर से ही टांडा, बस्ती होते हुए गोरखपुर की ओर भेजा जा रहा है। गोंडा से अयोध्या मार्ग के वाहनों को लकड़मंडी से बस्ती हाईवे की तरफ मोड़ दिया जा रहा है। उन्हें कलवारी टांडा, गोसाईंगंज होते हुए भेजा जा रहा है।