{"_id":"68cf14a4fab434e3ca062dfa","slug":"awareness-about-education-and-rights-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144310-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Sun, 21 Sep 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र के डेईडीहा में शनिवार को बाल अधिकार एवं किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ हिमांशी, भाग्यश्री, अंजली, रिया, अंशिका सिंह, सोनम और शालिनी के स्वागत गीत से हुआ। विद्यालय प्रबंधक महेंद्र प्रताप वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि एवं बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन प्रेरक मिश्र ने बच्चों को बाल अधिकार, शिक्षा के महत्व और किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा और सही मार्गदर्शन अति आवश्यक है।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू एवं रतीश कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को कानून की मूल बातें बताते हुए अपराध से दूर रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की सीख दी
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को सही दिशा देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बेहद जरूरी हैं। इस अवसर पर अमरनाथ चौधरी ग्राम प्रधान, पंकज वर्मा प्रधानाचार्य, राहुल सिंह, कुलदीप शर्मा, शिवांश, अनीश, कैलाश पाठक, वविता, संजना वर्मा, श्रुति, अंकिता, मानसी सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।