फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto Turn Out and 1 died

ऑटो पलटी, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

Sun, 30 Jan 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Auto Turn Out and 1 died
ऑटो पलटा, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। नेशनल हाईवे के बिजरा गांव के निकट शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल उनके पति को सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया गया है। दंपती जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था।
हर्रैया थाना क्षेत्र के लबदहा गांव के रहने वाले राजकुमार सोनी घर पर ही रहकर खेतीबारी करते हैं। शुक्रवार को एक ऑटो से वह पत्नी माधुरी सोनी के साथ बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए ससुराल बस्ती (बांसगांव) गए थे। देर रात उसी ऑटो से घर लौट रहे थे। रात 9:45 बजे जैसे ही वह हर्रैया थाना क्षेत्र के बिजरा जेब्रा क्रासिंग के निकट पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को अपने चपेट में ले लिया जिससे ऑटो पलट गया। माधुरी सोनी (41) की घटनास्थल पर ही पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति राजकुमार सोनी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही थोड़ी देर में परिवार के लोग रोते-बिलखते गांव के लोगों के साथ पहुंच गए। राजकुमार के अलावा परिवार में उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बिटिया आरती सोनी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा शैलेश सोनी दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटा अभिषेक सोनी घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रहा है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डेंजर जोन बना बिजरा जेब्रा क्रॉसिंग
हाईवे के बिजरा गांव का जेब्रा क्रॉसिंग डेंजर जोन बन गया है। यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन एनएचएआई ने चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया है। 28 नवंबर 2021 को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हर्रैया थाना क्षेत्र के भलुहिया निवासी राम कृपाल की मौत हो गई। 11 जनवरी को ट्रक पलटने से मो.अफजाल निवासी रसौली थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी की दर्दनाक मौत हो गई थी। करीब चार माह पहले भी मुंडेरवा थाने के भिटहा गांव के विनोद की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। क्षेत्र के राहुल त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, दिलीप पांडेय कहते हैं कि बिजरा गांव के जेब्रा क्रासिंग डेंजर जोन बन गया है। एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि जल्द ही क्रॉसिंग पर बोर्ड लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed