Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auspicious activities begin with Devotthan Ekadashi; markets bustle with life.

Basti News: देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत, बाजार में रौनक

Sat, 21 Nov 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Auspicious activities begin with Devotthan Ekadashi; markets bustle with life.
बाजार में देवउठनी पर खरीदारी करते लोग
बस्ती। चातुर्मास के बाद शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी पर मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो गया। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही घरों में श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। भगवान विष्णु की पूजा की और शाम को दीप जलाकर देव जगाए। कई घरों में तुलसी विवाह की तैयारियां भी की गईं।
विज्ञापन

पर्व की धार्मिक आस्था का असर शहर के बाजारों में भी स्पष्ट दिखाई दिया। पूजन सामग्री, गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद, फल और मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सहालग शुरू होने से कपड़ा, सराफा, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। मैरिज लॉन, टेंट और कैटरिंग कारोबारियों को आगामी दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। गांधीनगर, पांडेय बाजार, मंगल बाजार, कटरा, फव्वारा तिराहा और कंपनीबाग सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल रही। ग्रामीण और कस्बाई बाजारों में भी पूजन सामग्री और मौसमी फल-सब्जियों की खरीदारी हुई। देवोत्थान एकादशी पर गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद, आंवला, बेर और गुड़ की विशेष मांग रही। शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे परिवारों ने कपड़े, आभूषण और घरेलू सामान की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एकादशी व्रत का विशेष महत्व

पंडित देवस्य मिश्र के अनुसार, सनातन धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, दीपदान और तुलसी-शालिग्राम विवाह की परंपरा निभाई जाती है। घरों में तुलसी चौरे को सजाकर गन्ने का मंडप बनाया जाता है। विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी की जाती हैं। इस वर्ष एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समाप्त हुई। गृहस्थों के लिए मुख्य व्रत 20 नवंबर को रखा गया, जबकि वैष्णव परंपरा में गौण एकादशी का व्रत 21 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी विवाह और दीपदान का महत्व

देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने की खुशी में घरों में दीप जलाने और पूजा-अर्चना की परंपरा है। तुलसी विवाह में तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। गन्ने का मंडप बनाकर भगवान शालिग्राम के साथ विवाह की रस्में पूरी होती हैं। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य मिलता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है। कई स्थानों पर 21 नवंबर को भी तुलसी विवाह के आयोजन होंगे।

नवंबर-दिसंबर में विवाह मुहूर्त और कारोबार

देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादी-विवाह वाले परिवारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। नवंबर में 21, 24, 25 और 26 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। दिसंबर में दो, तीन, चार, पांच, छह, 11 और 12 तारीख को भी शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। इन सहालग मुहूर्तों से कपड़ा, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेंट और कैटरिंग कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बैंड-बाजा, फूल कारोबार, मैरिज लॉन और होटलों में भी आयोजनों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खरमास लगने पर मांगलिक आयोजनों पर विराम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed